इन 6 वजहों से आग का गोला बन सकती है कार, न रखें ये चीज़ें
मीडिया रिपोर्ट्स में एक्सपर्ट्स के हवाले से बताया गया है कि इलेक्ट्रिकल फॉल्ट, फ्यूल लीकेज (पेट्रोल/डीज़ल/सीएनजी), इंजन ओवरहीटिंग, सीएनजी/एलपीजी किट में खराबी, मेंटिनेंस की कमी और ऐक्सिडेंट के बाद स्पार्क कटने जैसी वजहों से कार में चंद सेकेंड में आग लग सकती है। कार में पावर बैंक, लैपटॉप, परफ्यूम और सैनिटाइजर, गर्मी में आग का खतरा बढ़ा सकती हैं।