चंदन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी तौसीफ हुआ गिरफ्तार
पटना (बिहार) में गैंगस्टर चंदन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी तौसीफ बादशाह को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हत्याकांड में शामिल अन्य शूटर भी गिरफ्तार हो गए हैं व मामले में एक महिला को भी पकड़ा गया है। गौरतलब है कि पारस अस्पताल में भर्ती चंदन की बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।