चादर में लिटाकर फरियादी महिला को यूपी में लाया गया ऑफिस, SP ने वीडियो जारी कर मांगी माफी
हरदोई (यूपी) में एक घायल फरियादी महिला को उसका भाई चादर में लिटाकर एसपी ऑफिस में शिकायत के लिए पहुंचा। दरअसल, सड़क हादसे के मामले में कार्रवाई न होने पर महिला गाड़ी से दफ्तर पहुंची थी लेकिन उसे बाहर रोक दिया गया था। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने वीडियो जारी कर कहा, "मैं महिला से क्षमा मांगता हूं।"