चादर से लेकर टॉयलेट ब्रश तक...डॉक्टर ने बताया कितने दिन में बदल देनी चाहिए घर की ये चीज़ें
डॉक्टर मनन वोरा ने बताया है कि घर की कुछ चीज़ों को कितने समय में बदल देना चाहिए। उनके मुताबिक, बाथरूम मैट को हर एक साल, चादर को 2 साल, टॉयलेट ब्रश को हर 8-10 महीने, नॉन-स्टिक कुकवेयर को करीब 5 साल या कोटिंग निकलने पर, गद्दों को 8 साल और काउच/सोफे को 12-15 साल में बदल देना चाहिए।