चीनी अरबपति जस्टिन सन ने $4.5 मिलियन 'ब्राइड प्राइस' वसूलने के लिए पूर्व पार्टनर पर किया मुकदमा
चीनी क्रिप्टोकरेंसी ऑन्ट्रप्रेन्योर जस्टिन सन ने अपनी पूर्व पार्टनर और ऐक्ट्रेस जिंग तियान व उनके माता-पिता पर $4.5 मिलियन वसूलने के लिए मुकदमा किया है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, सन ने इस रकम को 'ब्राइड प्राइस' बताया है। जिंग ने कहा कि वह प्यार को कभी पैसों के लिए नहीं बेचेंगी और उन्हें न्याय मिलने का भरोसा है।