सरकार की ओर से चीनी आयात को लेकर उठाए कदमों और जमाखोरी पर सख्ती के बाद चीनी के एक्स मिल दाम में बड़ी गिरावट आई है। केंद्रीय खाद्य सचिव के मुताबिक, चीनी का भाव पिछले हफ्ते के रिकॉर्ड ₹67/किलो से घटकर करीब ₹55/किलो हो गया है जो लगभग 18% गिरावट है। दरअसल, सरकार ने चीनी आयात का नियम बदला है।