चीनी कंपनी 2027 में शुरू करेगी स्पेस टूरिज़्म, ₹1.77 करोड़ का मिलेगा टिकट
चीन की एयरोस्पेस कंपनी 'डीप ब्लू एयरोस्पेस' ने कहा है कि वह 2027 में स्पेस टूरिज़्म शुरू करेगी। कंपनी की पहली अंतरिक्ष उड़ान के प्रत्येक टिकट की कीमत 15 लाख युआन (लगभग ₹1.77 करोड़) होगी और लाइवस्ट्रीम इवेंट के दौरान कंपनी के संस्थापक द्वारा बेचे जाएंगे। यात्री 12 मिनट अंतरिक्ष में रहेंगे व 5 मिनट शून्य गुरुत्वाकर्षण का अनुभव करेंगे।