चीनी कार कंपनियों के लिए भारत में खुल सकता है रास्ता? ऑटो PLI स्कीम में मिल सकती है एंट्री
देश में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए Auto PLI स्कीम के तहत चीनी निवेश वाली कंपनियों के आवेदनों पर सरकार विचार कर सकती है। हालांकि, इसके लिए कंपनियों के पास पहले से फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) की मंज़ूरी होना अनिवार्य होगा। इसका मकसद स्थानीय स्तर पर EV कंपोनेंट्स और तकनीक को तेज़ी से विकसित करना है।