चीनी खरीदने पर लगी लिमिट! D-Mart, Blinkit और BigBasket ने तय की क्वांटिटी
'द इकोनॉमिक टाइम्स' के मुताबिक, D-Mart जैसे रिटेलर्स और बिगबास्केट, ब्लिंकिट और स्विगी इंस्टमार्ट जैसे क्विक कॉमर्स प्लैटफॉर्म ने ग्राहकों के लिए चीनी की खरीद पर पाबंदियां लगानी शुरू कर दी हैं। कुछ रिटेलर्स ने खरीद को 3-5 किलो प्रति ऑर्डर तक सीमित कर दिया है। पिछले दो महीनों में चीनी की रिटेल कीमतों में 40% की बढ़ोतरी हुई है।