चीनी डिवाइस और मेसेजिंग ऐप्स के ज़रिए अपने हैंडलर्स के संपर्क में थे पहलगाम के हमलावर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों ने पहलगाम आतंकी हमले वाली जगह पर संदिग्ध 'हुआवेई सैटेलाइट फोन' की गतिविधि ट्रैक की है। सूत्रों के मुताबिक, बड़ी संख्या में लोग होने के कारण ड्रोन से हमला नहीं किया जा सका। सूत्रों का यह भी कहना है कि हमलावर चीनी मेसेजिंग ऐप्स के ज़रिए पाकिस्तान में अपने हैंडलर्स से बात कर रहे थे।