चीनी मीडिया ने US के 'भारत को चीन जैसा प्रतिद्वंद्वी बनने नहीं देंगे' वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया
अमेरिका के 'भारत को चीन जैसा प्रतिद्वंद्वी बनने नहीं देंगे' वाले बयान के बीच चीन की सरकारी मीडिया 'ग्लोबल टाइम्स' ने प्रतिक्रिया दी है। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा, "यह दावा...अजीब लगता है...क्या इसका मतलब यह है कि चीन का उदय अमेरिका की अनुमति से हुआ? या फिर यह कि अमेरिका भारत का विकास नहीं होने देगा?...तर्क समझ से परे है।"