चीनी राजनयिक ने की भारतीय दवाइयों की तारीफ, कहा- उचित दाम में अच्छी क्वॉलिटी
भारत में चीन के दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने X पर भारतीय दवाइयों की तारीफ की है। उन्होंने X पर लिखा, "मैं सच में भारतीय दवाओं की तारीफ करती हूं जिससे मेरे गले में खराश और गर्दन के दर्द से राहत मिल गई। उचित दाम में अच्छी गुणवत्ता (क्वॉलिटी)।" एक यूज़र ने लिखा, "भारतीय दवा कारगर है।"