चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात कर सकते हैं ट्रंप: रिपोर्ट
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अक्टूबर के अंत में दक्षिण कोरिया के दौरे पर जा सकते हैं और इस दौरान ट्रंप एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) समिट में शिरकत करेंगे। बकौल रिपोर्ट, इस समिट में ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी देखने को मिल सकती है।