चीनी शख्स की आंत में 52 साल से फंसे टूथब्रश को निकाला गया
चीन के अनहुई प्रांत के एक 64-वर्षीय व्यक्ति के पेट से टूथब्रश निकाला गया है जो उसकी आंत में फंसा हुआ था। व्यक्ति ने बताया कि उसने 12 साल की उम्र में टूथब्रश निगला था और वह माता-पिता को बताने से डरता था। उसने कहा, "मुझे लगा कि यह मेरे पेट में घुल जाएगा या किसी तरह गायब हो जाएगा।"