चीनी हैकर्स ने अमेरिकी वित्त मंत्री का कम्प्यूटर किया हैक, करीब 50 फाइल्स हुईं चोरी
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी हैकर्स ने अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन के कंप्यूटर को हैक करके करीब 50 फाइल्स चुरा ली हैं। चीनी हैकर्स ने फाइल्स एक्सेस करके ट्रेजरी डिपार्टमेंट के काम, इंटेलिजेंस और इंटरनैशनल अफेयर्स से जुड़ी जानकारी चोरी की है। हैकर्स ने ट्रेजरी डिपार्टमेंट के कम्प्यूटर्स पर 3,000 से अधिक फाइल्स को एक्सेस किया था।