चीन के ₹41,000 करोड़ देने के वादे के बाद बांग्लादेश को मिले सिर्फ ₹835 करोड़
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चीन की अपनी यात्रा रद्द कर दी और योजना से एक दिन पहले ढाका लौट आईं। दरअसल, चीन ने बांग्लादेश को $5 बिलियन (₹41,000 करोड़+) ऋण देने का वादा किया था लेकिन सिर्फ $100 मिलियन (₹835 करोड़) देने का एलान किया। 'ईटी' के मुताबिक, चीन के वादा पूरा नहीं करने से हसीना नाराज़ हैं।