चीन के 'स्प्रिंग फेस्टिवल गाला' में ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने किया युद्ध कला कुंग फू का प्रदर्शन
चीनी कंपनी 'यूनिट्री रोबोटिक्स' के ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने चीन के 'स्प्रिंग फेस्टिवल गाला' में स्टेज पर पूरी तरह ऑटोनॉमस लाइव 'कुंग फू' (युद्ध कला) का प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान रोबोट्स ने बाल कलाकारों के साथ मिलकर तलवार, लाठी और ननचक के जटिल करतब दिखाए। वहीं, प्रदर्शन में 3 मीटर तक के ऊंचे फ्लिप (जंप) भी किए गए।