चीन के 11 वर्षीय 'रॉकेट बॉय' ने रॉकेट लॉन्च करने के लिए लिखा 600 लाइन का कोड
चीन के 11 वर्षीय लड़के यान होंगसेन ने अपना दूसरा रॉकेट लॉन्च करने के लिए 600 लाइन का कोड लिखा है। 'रॉकेट बॉय' के नाम से मशहूर यान ने वर्ष 2023 में सेन जिंग नाम से अपना पहला रॉकेट लॉन्च किया था लेकिन लॉन्च के बाद पैराशूट खुलने में विफल होने पर इसमें खराबी आ गई थी।