चीन के 40 जहाज़ों ने मनीला के 2 जहाज़ों को खाद्य आपूर्ति करने से रोका: फिलीपींस
फिलीपींस के तटरक्षक बल ने बताया है कि चीन के 40 जहाज़ों ने मनीला के 2 जहाज़ों को दक्षिण चीन सागर में विवादित द्वीप 'सबीना शोल' पर खाद्य एवं अन्य सामान की आपूर्ति करने से रोक दिया है। फिलीपींस ने कहा कि चीन के जहाज़ों ने 'अत्यधिक बल' का इस्तेमाल किया और उनके जहाज़ों को 'अवैध रूप से' रोका।