चीन का अपना 'यूट्यूब' ग्लोबल यूज़र्स के लिए हुआ लॉन्च, पैसा कमाने का मौका भी देगा
चीन के बिलीबिली प्लैटफॉर्म ने यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स को टक्कर देने के लिए अपना इंटरनैशनल ऐप फिर लॉन्च किया है। इसके लोगो में ऊपर बाईं ओर गुलाबी ग्लोब आइकन है जो इसे चीनी वर्ज़न से अलग दिखाता है। प्लैटफॉर्म इंग्लिश वेबसाइट भी बना रहा है। बिलीबिली क्रिएटर्स को पैसे कमाने का मौका भी देगा।