चीन के इस गांव में 6-7 फीट लंबे होते हैं महिलाओं के बाल
चीन के हुआंगलुओ नामक गांव में याओ जनजाति की अधिकतर महिलाओं के बाल उनके कद से भी लंबे होते हैं। इन महिलाओं के बाल 4 फीट से ज़्यादा लंबे होना आम बात है और कई महिलाओं के बाल तो 6-7 फीट तक लंबे हैं। ये महिलाएं ज़िंदगी में सिर्फ एक बार बाल कटवाती है और उस दौरान जश्न होता है।