चीन की इस महिला को है कूड़ा जमा करने की लत, करोड़ों के मकान को बना डाला है कूड़ादान
चीन के हुआंग्पू में रहने वाली 60-वर्षीय चेंग नामक एक महिला ने अपने ₹42 करोड़ के फ्लैट को कचरे से भर दिया है। दफ्ती, बोतलें, प्लास्टिक और खाने का कचरा जमा होने से महिला के पड़ोसी तक परेशान हैं। दरअसल, महिला को कूड़ा जमा करने की लत है और उसके पति ने उसे मानसिक रूप से बीमार बताया है।