चीन के एक नर्सिंग होम में लगी भीषण आग, 20 लोगों की हुई मौत
चीन के हेबेई प्रांत के लोंगहुआ काउंटी में एक नर्सिंग होम में बुधवार सुबह आग लगने से कम-से-कम 20 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सरकारी मीडिया ने बताया है कि मामले में एक शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है।