चीन की कंपनी ने कर्मचारियों को आग के गोले निगलने को किया मजबूर, कहा- इससे कॉन्फिडेंस बढ़ेगा
एक चीनी कंपनी ने 'आत्मविश्वास बढ़ाने' के नाम पर अपने कर्मचारियों को आग निगलने को मजबूर किया। एक कर्मचारी के मुताबिक, वह मुंह में जलती हुई रुई डालने से डर रही थी लेकिन नौकरी जाने के डर से उसे ऐसा करना पड़ा। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, एक और कंपनी अपने कर्मचारियों को आग निगलने की तकनीक सिखाती है।