चीन के चिड़ियाघर में आकर्षण का केंद्र बने 'पांडा डॉग्स', वीडियो हो रहा वायरल
चीन में दो कुत्तों पर रंग लगाकर उन्हें 'पांडा डॉग्स' बताकर एक चिड़ियाघर में रखा गया है। यह 'पांडा डॉग्स' लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं और इनके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। चिड़ियाघर की मैनेजर ने बताया, "ये चाओ-चाओ डॉग्स हैं जिन्हें पेंट किया गया है। यह हमारी विशेषता का हिस्सा है।"