चीन की जनसंख्या में लगातार तीसरे साल गिरावट आई है। 2024 के अंत तक देश की आबादी 1.408 बिलियन रह गई। पिछले साल के मुकाबले इसमें 1.39 मिलियन की कमी आई है। चीन में 2024 में 9.54 मिलियन बच्चे पैदा हुए जो बीते साल के मुकाबले 5,20,000 अधिक हैं। घटती आबादी चीनी सरकार के लिए चुनौती बनती जा रही है।