चीन की दवा नियामक ने एमपॉक्स की वैक्सीन को दी क्लिनिकल ट्रायल की मंज़ूरी
चीन की शीर्ष दवा नियामक ने स्थानीय दवा फर्म साइनोफार्म द्वारा विकसित एमपॉक्स की वैक्सीन को क्लिनिकल ट्रायल की मंज़ूरी दे दी है। कंपनी ने बयान जारी कर बताया है कि इस वैक्सीन से संक्रमण को रोकने और नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। चीन में अभी तक एमपॉक्स के लिए कोई भी वैक्सीन स्वीकृत नहीं है।