चीन के पूर्व पीएम रोंगजी का 98 साल की उम्र में हुआ निधन; उनके कारण गई थी लाखों लोगों की नौकरी
चीन के पूर्व प्रधानमंत्री झू रोंगजी का बीजिंग में 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने चीन में बड़े आर्थिक सुधारों और अपने देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। गौरतलब है कि रोंगजी के सरकारी कंपनियों में आर्थिक सुधारों के चलते लाखों कर्मचारियों को अपनी नौकरी भी गंवानी पड़ी थी।