चीन के प्रतिबंध के बावजूद हुंडई के पास है एक साल का रेयर अर्थ मैगनेट भंडार: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हुंडई मोटर के पास अगले एक साल के लिए रेयर अर्थ मैगनेट का भंडार मौजूद है और आने वाले समय में उस पर चीन के प्रतिबंध का कोई असर नहीं पड़ेगा। अप्रैल में चीन द्वारा रेयर अर्थ मैगनेट के निर्यात पर प्रतिबंध के बाद दुनियाभर के वाहन निर्माताओं ने चिंता जताई थी।