चीन की पटाखा फैक्ट्री में भयानक धमाका, 21 लोगों की हुई मौत
चीन में सोमवार शाम एक पटाखा फैक्ट्री में भयानक ब्लास्ट हुआ। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई और 61 लोग घायल हो गए। धमाके के बाद तुरंत बचाव व फायर ब्रिगेड की 500 कर्मियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।