चीन के बारे में क्या है विभिन्न देशों के लोगों की राय?
अमेरिकी सर्वेक्षण संस्था 'प्यू रिसर्च सेंटर' द्वारा 35 देशों में किए गए सर्वे में 18 देशों के लोगों ने चीन के प्रति नकारात्मक व 17 देशों के लोगों ने सकारात्मक राय ज़ाहिर की है। इस सर्वे में अमेरिका, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया व जापान के 80% से अधिक और भारत के 52% लोगों ने चीन के प्रति नकारात्मक राय ज़ाहिर की है।