चीन के युवक की नाक में 20 वर्षों से फंसा था पासा, सर्जरी कर निकाला गया
उत्तरी चीन में एक 23-वर्षीय युवक की नाक में पिछले करीब 20 वर्षों से पासा फंसा था जिसे सर्जरी कर निकाला गया है। युवक कई महीनों से लगातार छींकने, नाक बंद होने व बहने की समस्या से परेशान था। बकौल डॉक्टर, यह पासा 2-सेमी का था और लंबे समय से नाक में रहने के कारण इसमें ज़ंग लग गई थी।