चीन की राजधानी की सबसे ऊंची इमारत से टकराकर क्रैश हुआ विमान, वीडियो सामने आया
चीन की राजधानी बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत 109 मंज़िला CITIC टावर (चाइना ज़ुन) से शुक्रवार को एक छोटा विमान टकराकर क्रैश हो गया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो और तस्वीरों में विमान के टुकड़े ज़मीन पर गिरते दिखे जबकि इमारत में एक छेद दिखाई दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टक्कर के बाद इमारत को खाली करा लिया गया।