चीन के रेस्टोरेंट में खाना खाते हुए देख सकते हैं लाइव कुश्ती, बनाया गया है अखाड़ा

चीन के 'कैंटोनीज़ चाय रेस्टोरेंट' में खाना खाते हुए लाइव कुश्ती का आनंद ले सकते हैं और यहां इसके लिए अखाड़ा बनाया गया है। रेस्टोरेंट ने कुश्ती करवाना इसलिए शुरू किया था ताकि ग्राहकों का मनोरंजन किया जा सके। हालांकि, यहां होने वाले मुकाबले असली नहीं होते। कुश्ती करने वाले लोग अभिनय करते हैं और लड़ने का नाटक करते हैं।

Load More