चीन के वैज्ञानिकों ने चूहों में क्षतिग्रस्त कानों को फिर से उगाने में पाई सफलता
चीन के वैज्ञानिकों ने चूहों के क्षतिग्रस्त बाहरी कानों को फिर से उगाने में सफलता पाई है। ‘साइंस’ जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, शोधकर्ताओं ने पाया कि रेटिनोइक एसिड की कमी के कारण ऊतक पुनर्जनन नहीं हो पाता। विटामिन A से बनने वाले एसिड फिर से सक्रिय कर वैज्ञानिकों ने कान के खोए ऊतक को बहाल कर दिया।