चीन के स्कूल ने बनाया छात्रों के लिए '1 बार टॉयलेट ब्रेक' का नियम, हुई आलोचना
चीन के एक स्कूल ने छात्रों के लिए पूरे टर्म में आपात स्थिति में सिर्फ एक बार शौचालय इस्तेमाल करने की सीमा तय की है जिसकी आलोचना हो रही है। नियम के मुताबिक, यदि कोई छात्र दूसरी बार शौचालय जाता है, तो उसके माता-पिता को स्कूल बुलाया जाएगा। एक शिक्षक ने क्लास-मैनेजमेंट के नियमों की पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन शेयर की थी।