चीन के साथ सीमा पर स्थिति संवेदनशील लेकिन स्थिर है: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि भारत और चीन के बीच एलएसी पर स्थिति 'संवेदनशील लेकिन स्थिर' है और क्षेत्र में अब भी थोड़ा गतिरोध बना हुआ है। उन्होंने कहा कि भारतीय और चीनी सेना में विश्वास बहाली के प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "हमारी तैनाती मज़बूत है...हम हर स्थिति से निपटने में सक्षम हैं।"

Load More