चीन के साथ हुए सीमा समझौते को लेकर देश को विश्वास में ले केंद्र सरकार: कांग्रेस
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारत-चीन सीमा क्षेत्र में एलएसी पर गश्त को लेकर दोनों देशों में बनी सहमति पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा "अब जब चीन संग यह समझौता हुआ है तब सरकार को देश के लोगों को विश्वास में लेना चाहिए। उम्मीद है कि सैनिकों की वापसी से पहले वही स्थिति बहाल होगी जैसी मार्च-2020 में थी।"