चीन के सैन्य अभ्यास पर भड़का ताइवान; कहा- ऐसी कार्रवाई से क्षेत्र में होगा विनाश
चीनी सेना ने मंगलवार को ताइवान के आसपास के जलक्षेत्र और हवाई क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किया। ताइवान के राष्ट्रपति कार्यालय ने इसे ताइवान जलडमरूमध्य में शांति के लिए खतरा बताया है। इसके अलावा ताइवान के रक्षा मंत्री वेलिंगटन कू ने कहा, "यह कार्रवाई क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के विनाश का कारण बन सकती है।"