चीन की सीमा पर तैनात जवान क्यों नहीं रख सकते हैं हथियार?
भारत-चीन सीमा पर तैनात जवानों को हथियार रखने की अनुमति नहीं है। दरअसल, 29 नवंबर 1996 को दोनों देशों के बीच एक समझौता हुआ था जिसके तहत एलएसी के 2 किलोमीटर के दायरे में गोली, खतरनाक केमिकल, बम विस्फोट या किसी अन्य हथियार का इस्तेमाल नहीं करने का प्रावधान है। भारत-चीन सीमा पर जवान लाठी-डंडे का इस्तेमाल करते हैं।