चीन की सड़कों पर ट्रैफिक संभालने के लिए उतारी गई रोबोट पुलिस, नियमों का उल्लंघन 40% घटा
चीनी कंपनी SUPCON Information ने हांगझोउ में ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए 15 पहिए वाले रोबोट तैनात किए हैं। कैमरे, रडार और ऑनबोर्ड कंप्यूटिंग से लैस ये रोबोट बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों, यात्री बैठाकर चलने वाली ई-बाइक और सिग्नल तोड़ने वाले यात्रियों की पहचान करते हैं। इनके इस्तेमाल से नियमों का उल्लंघन 40% से अधिक घटा है।