चीन की सबसे खराब फिल्म बनाने वाले मां-बेटे की कहानी हुई वायरल; फिल्म ने कमाए $3 मिलियन
खराब ऐनिमेशन के कारण 'सबसे खराब चीनी फिल्म' कही जा रही शिन युमेंग और उनकी मां सन लिफान की फिल्म 'नियू लाई' $3 मिलियन की ब्लॉकबस्टर बन गई है। फिल्म को बनाने में मां-बेटे की जोड़ी के संघर्ष की कहानी वायरल हुई है। युमेंग का सपना पूरा करने के लिए लिफान ने $200 के बजट में 3D ऐनिमेशन सीखा था।