चीन के समुद्र में सदियों पहले डूबे जहाज़ों से मिला मिंग राजवंश का खज़ाना
दक्षिण चीन सागर की तलहटी में मिंग राजवंश का खज़ाना मिला है। बकौल रिपोर्ट्स, सदियों पहले समुद्र में मिंग राजवंश के दो जहाज़ डूब गए थे जिनमें से गोताखोरों ने 900 से ज्यादा कलाकृतियां और तांबे के सिक्के निकाले हैं। साल 2022 में समुद्र के 4900 फीट नीचे 2 जहाज़ों का पता चला था और तबसे इनपर रिसर्च जारी है।