चीन के हैनान में 'यागी' से 2 लोगों की मौत और 92 घायल, वियतनाम की तरफ मुड़ा चक्रवात
हैनान (चीन) में शक्तिशाली चक्रवात 'यागी' की चपेट में आने से 2-लोगों की मौत हो गई और 92 अन्य घायल हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, चक्रवात से भारी बारिश और हवाओं के कारण 8-लाख से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। चक्रवात 'यागी' शनिवार को टोंकिन की खाड़ी के ऊपर से उत्तरी वियतनाम की ओर बढ़ा है।