चेन स्नेचिंग कर भागा लुटेरा तो हंसने लगी महिला, बोली-नकली है भाई
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लुटेरा महिला के गले से चेन तोड़कर भागा, लेकिन महिला रोने की बजाय जोर-जोर से हंसने लगी। महिला ने आसपास खड़े लोगों को बताया कि चेन असली नहीं थी। वीडियो में महिला लुटेरे को आवाज भी लगाती दिख रही हैं। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और मजेदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।