चुनौती देता हूं कि अब हार्दिक पंड्या के खिलाफ कोई हूटिंग करके दिखाए: अंबाती रायडू
भारत द्वारा टी20 विश्व कप 2024 जीते जाने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू ने ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या को लेकर कहा है कि उनकी मेंटल स्ट्रेंथ शानदार है। उन्होंने कहा, "अब मैं चुनौती देता हूं कि अब भारत में उनके खिलाफ कोई हूटिंग करके दिखाए।" दरअसल, पंड्या के खिलाफ आईपीएल 2024 के मैचों में हूटिंग हुई थी।