चुनौतियों से उभरकर मेडल जीतना साहस की बात: पैरालिंपियन अवनी के गोल्ड जीतने पर मनु
पेरिस ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली निशानेबाज़ मनु भाकर ने पैरालंपिक्स में 2 गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर अवनी लेखरा को बधाई दी है। मनु ने कहा, "अवनी की यात्रा बहुत प्रेरणादायक रही है...जो भी उनकी चुनौतियां रही हैं उनसे उभरकर देश के लिए मेडल जीतना काफी साहस की बात है। हम सब बहुत खुश हैं।"