चीन दौरा बीच में छोड़ वापस आईं बांग्लादेश की पीएम हसीना ने भारत के लिए की अहम घोषणा
हाल ही में चीन दौरा को बीच में छोड़कर वापस आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि वह चाहती हैं कि तीस्ता नदी परियोजना को चीन के बजाय भारत पूरा करे। $1 बिलियन की इस परियोजना में तीस्ता नदी पर बांग्लादेश में बैराज बनाना, कुछ जगहों पर नदी की चौड़ाई घटाना और गहराई बढ़ाया जाना शामिल है।