चीन ने ISRO को अंतरिक्ष में सैटेलाइट की सफल डॉकिंग के लिए दी बधाई
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को अंतरिक्ष में सैटेलाइट की सफल डॉकिंग के लिए भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है। इसरो ने गुरुवार को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक दो उपग्रहों की डॉकिंग की थी। अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश है।