चीन ने अनुसंधान, विकास व उद्योग एकसाथ बढ़ाया, भारत को इसपर काम करना है: श्रीधर वेम्बु
ज़ोहो के सीईओ श्रीधर वेम्बु ने कहा है कि पिछले 20 वर्षों में चीन ने अद्भुत तरक्की की है। उन्होंने कहा, "चीन के अनुसंधान व विकास में वृद्धि उसके औद्योगिक कौशल में वृद्धि के साथ हुआ...भारत को इसपर बहुत काम करना है।" उन्होंने कहा, "भारत तरक्की कर सकता है। हमें आशावाद और कुछ कर गुज़रने की भावना की ज़रूरत है।"